लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election) में चौथे चरण के मतदान के दौरान मुंगेर लोकसभा सीट के दो मतदान केंद्रों 339 और 340 पर हुए कथित बूथ कैप्चरिंग मामले में चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात 20 कर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन दोनों बूथों पर आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सोमवार को बताया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रो के सभी 20 कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इनमें दोनों मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, मतदान अधिकारियों, मतदान कर्मियों, सेक्टर अधिकारी और उनके साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तथा माइक्रो आव्जर्वर शामिल हैं. इनमें से 3-4 को छोड़कर बाकी सभी निलंबित किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि निलंबन के बाद इन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी और साथ ही आपराधिक मुदकमे भी चलेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
श्रीनिवास ने कहा कि इन मतदान केंद्रों के भीतर घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने, मतदान केंद्र के बाहर एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद 10 लोग अभी भी फरार हैं. यह पूछे जाने पर कि इस मामले में एक प्रत्याशी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है, श्रीनिवास ने कहा कि अभी तक हमलोगों के पास प्रत्याशी की संलिप्तता का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है. जांच के क्रम में ऐसी बात आने पर जो भी दोषी पाए जाएंगे उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
बिहार: छपरा के एक पोलिंग बूथ पर तोड़ी गई EVM, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उक्त प्रत्याशी जदयू उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं. इन्हीं के समर्थकों पर मतदान केंद्रों में धांधली करने और पत्रकार के साथ मारपीट करने का आरोप है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में मुंगेर सहित पांच सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.
(इनपुट- भाषा)
BSP प्रमुख मायावती का बड़ा बयान, कहा- अगर पीएम बनने का मौका मिला तो यूपी की इस सीट से लड़ूंगी चुनाव
Video: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं