विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2018

राहुल पर BJP ने लगाया हिंदुओं को भ्रमित करने का आरोप, पूछा- जनेऊ पहनते हैं, तो अपना गोत्र बताएं?

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजियां अब तेज हो गई हैं. सोमवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे राहुल गांदी पर अब बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है.

राहुल पर BJP ने लगाया हिंदुओं को भ्रमित करने का आरोप, पूछा- जनेऊ पहनते हैं, तो अपना गोत्र बताएं?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (फाइल फोटो).
  • राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला
  • BJP ने राहुल पर लगाया हिंदुओं को भ्रमित करने का आरोप
  • पूछा- जनेऊ पहनते हैं तो अपना गोत्र बताएं?
इंदौर: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजियां अब तेज हो गई हैं. सोमवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे राहुल गांदी पर अब बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल की वेशभूषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल हिंदुओं को भ्रमित करने के लिये शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनने की कोशिश कर रहे हैं. खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण के रूप में पेश करने वाले राहुल से हम मांग करते हैं कि वह अपना गोत्र बतायें." भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष किया कि इस सिलसिले में कोई जवाब नहीं मिलने पर लोग राहुल को "वेटिकन गोत्र का ब्राह्मण" बता रहे हैं.

महाकाल की शरण में 'शिव भक्त' राहुल गांधी ने लगाई हाजिरी, की पूजा-अर्चना

भाजपा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के शिवलिंग संबंधी विवादास्पद बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष हिंदुओं की आंखों में धूल झोंकने के लिये "फैंसी ड्रेस हिंदुत्व" का प्रदर्शन कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल के खास नेता थरूर ने अपने आपत्तिजनक बयान से करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान महादेव के पवित्र शिवलिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपमानित किया. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष महाकाल की पूजा कैसे सकते हैं." कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक बयानों से हिंदुओं को बार-बार अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पात्रा ने मांग की कि थरूर के विवादास्पद बयान के लिये खुद राहुल क्षमा-याचना करें और तिरुवनंतपुरम के 62 वर्षीय सांसद को कांग्रेस से फौरन बर्खास्त किया जाये.

अजीत जोगी आखिर क्यों बोले, कांग्रेस के खिलाफ तो लड़ूंगा, लेकिन गांधी परिवार के खिलाफ नहीं बोलूंगा?

गौरतलब है कि बेंगलुरू लिटरेचर फेस्टिवल में अपने भाषण में थरूर ने कथित रूप से कहा था,‘‘संघ के एक अनाम सूत्र ने एक पत्रकार से बातचीत में असाधारण उपमा का इस्तेमाल करते हुए, मोदी को रोकने में अपनी असमर्थता के साथ निराशा जाहिर की थी जिसे मैंने उद्धृत किया है.'' उन्होंने कहा था,‘‘उस व्यक्ति का कहना था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है.'' कांग्रेस नेता ने कहा था कि यह उपमा रिश्ते की एक बेहद स्पष्ट समझ पेश करती है. ‘‘अगर आप हाथ से बिच्छू को हटाते हैं, तो वह आपको डंक मारेगा. यदि आप शिवलिंग पर चप्पल मारते हैं, तो आप आस्था के सभी पवित्र सिद्धांतों को कमजोर कर देंगे.'' अपने भाषण को लेकर विवाद उठाने के बाद थरूर ने ट्वीट के जरिये स्पष्ट किया कि ये बयान उनका नहीं है. 

शशि थरूर ने RSS के हवाले से कहा, "पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू जैसे", बीजेपी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा था कि यह बयान (जो मेरा नहीं है) छह वर्षों से लोगों के बीच है. पात्रा ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनावों में जबर्दस्त हार के बाद कांग्रेस में गठित एके एंटनी समिति की रिपोर्ट में कहा गया था कि पार्टी खुद को "मुस्लिमों की पार्टी" के रूप में दिखाती है और दल को अपनी सियासी स्थिति में सुधार के लिये हिंदुओं के वोट की भी चिंता करनी होगी. 

VIDEO: महाकाल के दर्शन के बाद पीएम मोदी और जेटली पर खूब बरसे राहुल
बता दें कि राहुल ने सूबे में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मालवा-निमाड़ अंचल में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रचार अभियान की महाकाल दर्शन के साथ औपचारिक शुरूआत की. पश्चिमी मध्यप्रदेश का यह इलाका भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. 
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambit Patra, Rahul Gandhi, BJP Attack Rahul Gandhi, Madhya Pradesh Assemble Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com