विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2019

अमित शाह बोले, हमें रथ यात्रा नहीं निकालने दी गई, लेकिन बंगाल में लोकतंत्र स्थापित कर ही दम लेंगे

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक रैली को संबोधित किया है. उन्होंने इस मौके पर अपने चिरपरिचित अंदाज में टीएमसी नेता ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. 

अमित शाह बोले, हमें रथ यात्रा नहीं निकालने दी गई, लेकिन बंगाल में लोकतंत्र स्थापित कर ही दम लेंगे
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मिदनापुर में रैली संबोधित किया.
  • अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
  • बोले, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं
  • बंगाल में लोकतंत्र स्थापित कर ही दम लेंगे
नई दिल्ली:

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक रैली को संबोधित किया है. उन्होंने इस मौके पर अपने चिरपरिचित अंदाज में टीएमसी नेता ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है. हम नहीं चाहते थे कि आपको यहां आना पड़े. हम आपके पास आना चाहते थे. भाजपा के कार्यकर्ता रथ लेकर आपके पास आना चाहते थे, लेकिन हमें आने नहीं दिया गया. लेकिन मैं ममता बनर्जी को कहना चाहता हूं कि कान खोलकर सुन लो. हमें चाहे जितना रोकना चाहोगी, हम रुकेंगे नहीं. भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कमल का संदेश देंगे. हम किसी से डरते नहीं हैं. भाजपा बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करने के बाद ही दम लेगी. 

अमित शाह पर TMC का पलटवार, कहा- मालदा का भाषण उनकी बेचैनी दर्शाता है

आपको बता दें कि पिछले दिनों भी अमित शाह ने टीएमसी समेत तमाम दलों पर निशाना साधा था. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिगेड परेड मैदान में हुई रैली में शामिल हुए 23 नेताओं में से नौ नेता प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार हैं. विपक्ष की विशाल रैली के तीन दिनों बाद शाह ने कहा, ‘‘लेकिन हमारे पास प्रधानमंत्री पद का एक ही उम्मीदवार है और वह हैं नरेंद्र मोदी.'' हालांकि, शाह ने विपक्षी के किसी नेता का नाम नहीं लिया. बंगाल में ‘गणतंत्र बचाओ यात्रा' की शुरुआत करते हुए शाह ने राज्य में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का इरादा जाहिर किया. 

VIDEO: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल से की बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah Rally In Bengal, BJP, Mamta Banerjee, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com