विज्ञापन

दिल्ली में बारिश भी नहीं बिगाड़ पाई प्रदूषण का खेल, 3 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मार्च का महीना

Delhi AQI Data: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में इस बार मौसम के लिहाज से मार्च का महीना काफी राहत भरा रहा. तेज चुभती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे पर उसके बाद लगातार मौसम की पलटी ने ठंडक तो घोली ही तापमान पर भी कंट्रोल कर लिया.पल्यूशन ही एक ऐसा रहा जो निरंतर हवा को प्रदूषित करता रहा.

दिल्ली में बारिश भी नहीं बिगाड़ पाई प्रदूषण का खेल, 3 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मार्च का महीना
delhi ncr pollution
  • दिल्ली और एनसीआर में मार्च 2026 का महीना पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे अधिक प्रदूषित रहा है
  • इस वर्ष जनवरी से मार्च तक कुल साठ दिन ऐसे रहे जब हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 200 से ऊपर रहा है
  • मार्च में आठ दिन हवा का प्रदूषण खराब स्तर पर रहा जबकि केवल एक दिन प्रदूषण संतोषजनक दर्ज किया गया
नई दिल्ली:

Delhi AQI Pollution Level: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में इस बार मौसम के लिहाज से मार्च का महीना काफी राहत भरा रहा. शुरुआत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, तेज चुभती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे पर उसके बाद लगातार मौसम की पलटी ने ठंडक तो घोली ही तापमान पर भी कंट्रोल कर लिया.इन सबके बीच पल्यूशन ही एक ऐसा रहा जो निरंतर हवा को प्रदूषित करता रहा. AQI के मीटर में दिख रहे नंबर्स ज्यादा तो नहीं थे पर बीते तीन साल से तुलना करने पर ये महीना सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा.  

2026 के मार्च की हवा रही सबसे खराब

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में बारिश ने पल्यूशन को कंट्रोल करके रखा था. हवा का स्तर उस खतरनाक लेवल पर भले न रहा हो लेकिन 2025, 2024 और 2023 से तुलना करने पर यह सबसे ज्यादा रहा.  2026 में इस बार मार्च महीने में एक्यूआई  181 दर्ज किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बीते 3 महीने क्या रहा पॉल्यूशन का हाल?

दिल्ली में इस साल जनवरी से मार्च तक का डेटा निकालें तो पता चलेगा कि इस बार 1 जनवरी से 27 मार्च तक पल्यूशन वाले दिन ज्यादा रहे. औसत एक्यूआई 200 से ज्यादा रहा. मार्च थोड़ा राहत लेकर आया क्योंकि इस महीने 8 दिन ऐसे रहे जब प्रदूषण खराब स्तर पर रहा और एक दिन संतोषजनक बना रहा. 2026 में 60 दिन ऐसे रहे जब हवा की क्वॉलिटी 200 से ऊपर रही. 2025 में यह 53, 2024 में 49 और 2022 में 59 दिन ऐसे रहे जब AQI 200 से ऊपर रहा था.  

 यह भी पढ़ें- आज आंधी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, अप्रैल में 4-5 दिनों तक झमाझम, दिल्ली से यूपी-पंजाब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

आज कहां-कितना प्रदूषण?

➔आनंद विहार- 299
➔आईजीआई एयरपोर्ट-163
➔लोधी रोड- 161
➔आईटीओ दिल्ली- 158
➔आरकेपुरम- 174
➔नोएडा- 185
➔ग्रेटर नोएडा- 294
➔फरीदाबाद- 317
➔गुरुग्राम- 320

 

यह भी पढ़ें- झारखंड: 7 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, अप्रैल के पहले दिन बदलेगा मौसम
 

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Pollution Level, Delhi AQI, Delhi NCR Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com