विज्ञापन

दिल्ली में गर्म रही सुबह, लू के लिए 'येलो' अलर्ट जारी

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लू को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और दिन में कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है.

दिल्ली में गर्म रही सुबह, लू के लिए 'येलो' अलर्ट जारी

दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लू की स्थिति के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है, वहीं शहर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 'येलो' अलर्ट का मतलब है 'सतर्क रहें'. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शहर के कुछ इलाकों में दिन में ऊष्ण लहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है.पालम में तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 27.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है; रिज में 28.1 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है; और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है.

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 'मध्यम' श्रेणी में रहा जो 189 था.सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 को ‘संतोषजनक', 101 से 200 को ‘मध्यम', 201 से 300 को ‘खराब', 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब' और 401 से 500 को ‘गंभीर' माना जाता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather Update, Delhi Heatwave Alert, IMD Yellow Alert Delhi, Delhi Temperature 44 Degree, Heatwave Conditions Delhi, AQI Delhi CPCB, Delhi Weather May 19, Hot Weather Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com