देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वीकेंड पर लगाए गए कर्फ्यू के चलते जनजीवन ठहर गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से प्रतिबंधों और नियमों का पालन करने की अपील की है. बताते चलें कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना के कारण दिल्ली में आज और कल कर्फ्यू है. कृपया इसका पालन करें. हमें साथ मिलकर कोरोना को हराना होगा. दिल्ली में आज जगह लोगों को रोक कर उनके ई-पास या जरूरी कारण की जानकारी ले रहे हैं.
करोना के चलते आज और कल दिल्ली में कर्फ़्यू है। कृपया इसका पालन करें। हम सबको मिलके करोना को हराना है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 17, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे टीका लगवाने वालों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट इत्यादि जाने वालों और सब्जी तथा फल बेचने वालों के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस ने ई-पास जारी किए हैं. सरकार ने कहा है कि नाइट कर्फ्यू के लिए पहले से जारी पास वीकेंड कर्फ्यू के दौरान भी मान्य होगा. पब्लिक ट्रांस्पोर्ट सेवाओं जैसे डीटीसी और क्लस्टर बस तथा मेट्रो ट्रेन में कमी की गयी है.
गौरतलब कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सप्ताहांत में कर्फ्यू की घोषणा की थी और संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए कई पाबंदियों की भी घोषणा की थी, जिसमें मॉल, जिम और ऑडिटोरियम को 30 अप्रैल तक बंद रखना शामिल है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं