सीसीटीवी फुटेज में दीपक अकेला जंगल की तरफ जाता दिखाई दिया
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक शख्स के सुसाइड का मामला सामने आया है. 20 सितंबर को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के जंगल में लटकी हुई लाश बरामद हुई थी. मृतक का नाम दीपक था. दीपक राजस्थान के दौसा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि दीपक ने UPSC प्री का एग्जाम क्लियर कर लिया था और मेंस का एग्जाम देने वाला था.
इस सुसाइड मामले में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया. आस पास के सीसीटीवी फुटेज में दीपक अकेला जंगल की तरफ जाता दिखाई दिया. दीपक 11 सितम्बर से गायब था.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UPSC Aspirant, UPSC Aspirant Suicide, Mukherjee Nagar