विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2018

दिल्ली: विदेशी पर्यटकों से ठगी करने वाले दो दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने विदेशी टूरिस्टों को होटल देने के बहाने उनसे ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.

Also Read in
दिल्ली: विदेशी पर्यटकों से ठगी करने वाले दो दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के हत्थे आए दोनों आरोपी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने विदेशी टूरिस्टों को होटल देने के बहाने उनसे ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. दिल्ली की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने ऐसे मामले में दिल्ली के कनॉट प्लेस से दो दलालों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी दलाल शंगरीला होटल के बाहर विदेशी पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे थे. 

पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक का नाम तारीक अहमद (37) है, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है.  वहीं दूसरे आरोपी का नाम गुलजार अहमद है. यह भी जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला है. 

वाराणसी : बर्खास्त जवान करवा रहा था सेना में भर्ती, हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में हमें कुछ ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दलाल विदेशी पर्यटकों को होलीडे बुकिंग पैकेज के नाम पर या उन्हें शॉपिंग के नाम पर घूमाने के बदले उनके साथ चीट कर रहा हैं. उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं. 

बता दें कि टूरिस्टों से ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल स्टाफ का गठन किया है, जिसका काम ही ऐसी घटनाओं पर लगाम रखने का. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Special Staff, Touts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com