विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

उत्तरी दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक स्वयंभू बाबा पर मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि एक अदालत के आदेश के बाद महंत सुंदर दास पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) जतिन नरवाल ने बताया कि ‘‘मामले की जांच की जा रही है.’’

Also Read in
उत्तरी दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक स्वयंभू बाबा पर मामला दर्ज
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: राजस्थान के एक महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दिल्ली में छेड़छाड का मामला दर्ज हुआ है. यह केस दिल्ली के सब्ज़ी मंडी थाने में करीब 1 महीने पहले कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था. बाबा के कई आश्रम हैं. आरोपी बाबा की तलाश में राजस्थान में पुलिस ने छापेमारी की है. पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए अर्जी भी लगाई है.

पुलिस ने बताया कि एक अदालत के आदेश के बाद महंत सुंदर दास पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) जतिन नरवाल ने बताया कि ‘‘मामले की जांच की जा रही है.’’

दास सब्जी मंडी इलाके में एक आश्रम चलाता है जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ गयी थी. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नवंबर 2014 में दास ने उसके साथ छेड़खानी की और पुलिस में मामले को रिपोर्ट करने के खिलाफ उसे धमकी दी थी. हालांकि, पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

VIDEO: फलहारी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(इनपुट भाषा से...)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Case Against Godman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com