विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप, आरोपी फरार

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी रेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है.

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी रेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है. जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़ित छात्रा तिमारपुर के नेहरू विहार में किराए पर रह रही है.

दिल्ली में गुलेल गैंग के 4 बदमाश पकड़े गए, कुछ इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

उसके पति की मौत 2014 में हो गई थी जिसके बाद 2015 में उसकी मुलाकात अमिताभ नाम के शख्स से हुई और आरोपी ने छात्रा को शादी का आश्वासन दिया. लेकिन आरोपी ने 2018 में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली.

कोरोना संकट में मेट्रो बंद होने से DMRC को हुआ 1,609 करोड़ रुपये का नुकसान

30 अगस्त को छात्रा UPSC की पढ़ाई के लिए बिहार से दिल्ली के नेहरू विहार में आ गई और किराए पर रहने लगी. इसी बीच 15 अगस्त को आरोपी अमिताभ, छात्रा के घर पहुंचता है, शादी के लिए बोलता है और मना करने पर उसकी पिटाई करता है और फिर रेप की वारदात को अंजाम देता है. आरोपी पर आईपीसी की धारा 323, 376 के तहत केस दर्ज किया है, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, UPSC Student, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com