विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

दिल्ली में एक और दुष्कर्मी बाबा : महिला ने ज्योतिषी आशु भाई के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस

दिल्ली में एक और बाबा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. इस बाबा का नाम ज्योतिषी आशु भाई गुरुजी है.

दिल्ली में एक और दुष्कर्मी बाबा : महिला ने ज्योतिषी आशु भाई के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस
ज्योतिषी आशु भाई गुरुजी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में एक और बाबा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. इस बाबा का नाम ज्योतिषी आशु भाई गुरुजी है और इसके खिलाफ दिल्ली के हौजखास थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है. एक महिला के मुताबिक वो 2008 में बाबा के पास अपनी बेटी का इलाज कराने गयी थी और तभी से बाबा से जुड़ी थी. आरोप है कि बाबा और उसके बेटे ने तो रेप किया ही. साथ बाबा के बेटे के दोस्त भी लगातार कई सालों तक रेप करते रहे. पुलिस महिला के आरोपों की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बाबा के दिल्ली में कई आश्रम हैं और दूर-दराज से लोग उसके यहां आते हैं. 

दाती महाराज फरार : बढ़ती जा रही है दुष्कर्मी बाबाओं की संख्या, ये है पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि पिछले दिनों स्वयंभू बाबा दाती महाराज पर भी ऐसा ही आरोप लगा था. राजस्थान निवासी एक पच्चीस वर्षीय युवती ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज और उसके चेलों पर उसके साथ बार-बार रेप का आरोप लगाया था. दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में युवती ने दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दी. युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी. लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गई थी. युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी. मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है.

VIDEO: दाती महाराज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, फरार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rapist Baba, Ashu Bhai Guruji, Astrologer Ashu Bhai, Rape Case Against Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com