राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
- राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिकों को दिया वयोश्रेष्ठ सम्मान
- उन्होंने कहा कि हमारे देश में बुजुर्गों का सम्मान करने की परंपरा रही है.
- राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के दशकों में औसत जीवनकाल में वृद्धि हुई है
नई दिल्ली:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों को आज ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’ प्रदान किया.राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में बुजुर्गों का सम्मान करने और उनकी देखभाल करने की स्वस्थ परंपरा रही है.
यह भी पढ़ें: हर तरीके से अफगानिस्तान का समर्थन करना जारी रखेगा भारत: राष्ट्रपति कोविंद
उन्होंने कहा, ‘‘पिछली जनगणना के अनुसार हमारे देश में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी लगभग साढ़े दस करोड़ थी, जो कि हमारी कुल आबादी का लगभग साढ़े आठ प्रतिशत था. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा अन्य कारणों से हाल के दशकों में औसत जीवनकाल में वृद्धि हुई है. इसमें और भी वृद्धि होने की संभावना है.”
VIDEO: नए राष्ट्रपति के बयान पर राज्यसभा में जमकर हंगामा
साथ ही उन्होंने कहा, ‘अनुमान है कि सन् 2050 तक वरिष्ठ लोगों की संख्या हमारी कुल जनसंख्या का लगभग 19% हो जाएगी.’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ramnath Kovind, Senior Citizens