विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2016

कोहरे ने रोकी दिल्ली की रफ्तार, 25 ट्रेनें रद्द, 17 देर से चल रही हैं

कोहरे ने रोकी दिल्ली की रफ्तार, 25 ट्रेनें रद्द, 17 देर से चल रही हैं
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक बदली छाए रहने की संभावना जताई है।

उत्तरी रेलवे के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 25 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 17 देरी से चल रही हैं। राजधानी में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्रता 97 प्रतिशत पायी गई।

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि सोमवार दिनभर आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, कोहरा, आईएमडी, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रेल, ट्रेन, Cloudy, Delhi, Trains, IMD, Fog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com