विज्ञापन

NEET UG 2026: राजस्थान में परीक्षा की तैयारी पूरी, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और फ्री बसें

प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन रविवार को जयपुर जंक्शन से शाम 7.10 बजे रवाना होगी और रात 10.55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ और मालाखेड़ा स्टेशन पर रुकेगी.

NEET UG 2026: राजस्थान में परीक्षा की तैयारी पूरी, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और फ्री बसें
संबंधित शहरों के प्रशासन से परीक्षा केंद्रों पर छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है.

NEET UG EXAM 2026 : कल यानी 3 मई को नीट यूजी एग्जान देशभर में आयोजन किया जाएगा. राजस्थान राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. अधिकारियों ने बताया कि नीट-यूजी 2026 का आयोजन तीन मई को राज्य के 27 जिलों के 611 केंद्रों पर किया जाएगा. राज्य के ‘कोचिंग हब' कहे जाने वाले कोटा और सीकर के साथ-साथ राज्य की राजधानी जयपुर तथा अन्य संवेदनशील शहरों में अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में ई-मित्र, फोटोकॉपी और साइबर कैफे जैसी दुकानें बंद रहेंगी.

छात्रों के लिए बसें रहेंगी नि:शुल्क

संबंधित शहरों के प्रशासन से परीक्षा केंद्रों पर छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके अलावा, नजदीकी अस्पतालों को ओआरएस के पैकेट और एंबुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा वाले दिन सभी संबद्ध जिलों के अधिकारियों को परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य में परीक्षा वाले दिन सभी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी रहेगी.

छात्रों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा उत्तर पश्चिम रेलवे ने नीट-यूजी परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जयपुर-अलवर और चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. एक प्रवक्ता के अनुसार, गाड़ी संख्या 09717 चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन रविवार को चूरू से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और सुबह 11 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी.

यह ट्रेन मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद और ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. इसमें 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे.

प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन रविवार को जयपुर जंक्शन से शाम 7.10 बजे रवाना होगी और रात 10.55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ और मालाखेड़ा स्टेशन पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Live Updates: नीट परीक्षा में बड़ा फैसला, अब निजी स्कूलों में नहीं होंगे एग्जाम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Rajasthan, NEET Exam Centers 2026, Special Trains For NEET, Rajasthan Roadways Free Bus For NEET, NTA NEET Exam Day Guidelines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com