विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2016

दिल्ली : नाइजीरियाई महिला से ऑटो में छेड़छाड़, ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली : नाइजीरियाई महिला से ऑटो में छेड़छाड़, ड्राइवर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के शाहपुरा इलाके में एक नाइजीरियाई महिला से चलते ऑटो में कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले 45 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी आज्ञापाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मामले में सह-आरोपी उसका भाई बलजीत सिंह अभी फरार है। दोनों पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के शाहपुरा में अपने एक मित्र के घर जाने के दौरान महिला जब एक ऑटो में सवार हुई, तभी दूसरे ऑटोरिक्शा का चालक उसी ऑटो में आकर बैठ गया और रास्ते में कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की।

डीसीपी पश्चिम पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने चलते ऑटो से कूदने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसे ऐसा करने से रोका और आखिरकार रास्ते में उसे वाहन से नीचे फेंक दिया जिसके कारण वह घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज्ञापाल सिंह को सोमवार को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, छेड़छाड़, ऑटो, महिलाओं के खिलाफ अपराध, नाइजीरियाई महिला, Delhi, Molestation, Nigerian Woman, Auto