विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2018

दिल्ली: पांडव नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक और कार की टक्कर के बाद हुई थी झड़प

दिल्ली के पांडव नगर में रोडरेज का मामला सामने आया है. यहां कार सवार दो युवकों ने एक 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

दिल्ली: पांडव नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक और कार की टक्कर के बाद हुई थी झड़प
कार और बाइक की टक्कर के बाद बढ़ा था विवाद.
  • पांडव नगर में युवक की गोली मारकर हत्या
  • बाइक और कार की टक्कर के बाद हुई थी झड़प
  • मामले की पड़ताल में जुटी है पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली के पांडव नगर में रोडरेज का मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि योगेश नाम का युवक अपनी बाइक से पांडव नगर के 24 seven स्टोर पर कुछ सामान लेने जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक i20 कार से टकरा गई. जिसके बाद कार में सवार दो युवकों से योगेश की हल्की झड़प हुई फिर योगेश स्टोर के अंदर चला गया. 

गर्लफ्रेंड से था 'अफेयर' तो कैब ड्राइवर को पहले पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

कुछ देर बाद योगेश जब स्टोर से निकला, तब दोनों युवकों की उसके साथ फिर से झड़प हो गई. देखते ही देखते उन दोनों युवकों ने योगेश के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें योगेश की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, योगेश चिल्ला गांव का रहने वाला था और उसका भाई पास के ही कुकरेजा हॉस्पिटल में भर्ती था. योगेश हॉस्पिटल से ही इस स्टोर में आया था. 

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

फिलहाल, योगेश की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अब पुलिस स्टोर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है.

VIDEO: दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Shot In Delhi, Murder In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com