- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच नारे लगाने पर एक शख्स को पीटा गया
- एक शख्स धरना स्थल के पास 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था, जिससे वह निशाने पर आ गया
- मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने वाले एक युवक को प्रदर्शन स्थल पर लोगों ने कथित रूप से पीटा और कपड़े फाड़ दिए
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र यहां धरने पर बैठे हैं. अभिजीत दीपके को समर्थन देने बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पहुंच रहे हैं. ये लोग नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने धरना स्थल के पास मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए.

"मोदी जिंदाबाद" के नारे लगाने पर लड़के को पीटा
विरोध प्रदर्शन स्थल के पास एक युवक "मोदी जिंदाबाद" के नारे लगा रहा था. ये देखते ही वहां मौजूद लोग भड़क गए. उन्होंने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी. हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और फिर बाद में उसे छोड़ दिया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग शर्टलैस एक शख्स को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि शुक्रवार रात को शांतिपूर्ण प्रदर्शन चला. हिंसा या किसी बड़ी अप्रिय घटना की कोई सूचना सामने नहीं आई. हालांकि गुरुवार के मुकाबले प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक रही. इस दौरान वहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई. एहतियात के तौर पर संसद मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा कर दिया गया है.पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाने के साथ-साथ पहले से मौजूद बैरिकेडिंग को भी मजबूत कर दिया है.

पिटाई के बाद फाड़े युवक के कपड़े
इस बीच नारेबाजी को लेकर हाथापाई हो गई. 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाने पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक युवक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की.उसके कपड़े भी फाड़ दिए. पुलिस ने हालात को काबू करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया.
ये भी पढ़ें- LIVE: CJP प्रदर्शन की FIR में मर्डर अटेम्प्ट की धारा तक शामिल; दीपके को टाइफाइड, लेकिन प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं