विज्ञापन

बीर, कमला, सोनम, सौरव... लाहौल स्पीति हादसे की वो 13 आवाजें जो हमेशा के लिए हो गईं मौन

मरने वालों में 8 पुरुष, 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनमें से 11 लोग चंबा जिले के थे, जबकि 2 लोग लाहौल-स्पीति के उदयपुर के रहने वाले थे।

बीर, कमला, सोनम, सौरव... लाहौल स्पीति हादसे की वो 13 आवाजें जो हमेशा के लिए हो गईं मौन
लाहौल स्पीति में हादसा
NDTV

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया जब एक टैक्सी पर चट्टान का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला  के पास हुआ। मरने वालों में 8 पुरुष, 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनमें से 11 लोग चंबा जिले के थे, जबकि 2 लोग लाहौल-स्पीति के उदयपुर के रहने वाले थे।

हादसे के तुरंत बाद क्या एक्शन?

हादसे के तुरंत बाद उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बचाव अभियान का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने जानकारी दी कि सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

मृतकों की पूरी सूची

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की सूची भी सामने आ चुकी है। इस हादसे में बीर सिंह (35+ वर्ष), बीर सिंह, बुद्धि सिंह (46 वर्ष), कमला कुमारी (40 वर्ष), अनिल कुमार (26 वर्ष), रेखा (24 वर्ष), सौरभ सिंह (12 वर्ष), अंजना, सोनम आंग्मो, आरवी (6 माह), संजय कुमार, मंगल चंद, इंदर सिंह (42 वर्ष) ने अपनी जान गंवाई है।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था. इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे. शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident, Lahual-spiti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com