विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी मंजूर नहीं, सरकार से बाहर करना होगा : राहुल गांधी

नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर तीन मांगें उठाई. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का सिर्फ इस्तीफा काफी नहीं उनको सरकार से हटाया जाए.

राहुल गांधी ने आज फिर तीन छात्राओं के साथ 10 जनपथ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर से तीन छात्राओं के साथ 10 जनपथ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की
  • राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूरी है और जब तक यह नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा
  • राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं और उन्हें सरकार से ही बाहर करना होगा
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर से तीन छात्राओं के साथ 10 जनपथ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और उन्हें पूरा करना ही होगा. राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूरी है और जब तक यह नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्रों की डिमांड सुधार की नहीं बल्कि इस्तीफे की है. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से ही निकाला जाए. नेता विपक्ष ने कहा कि प्रधान एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं और उन्हें सरकार से ही बाहर करना होगा. कांग्रेस लीडर ने कहा कि हम किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे. बच्चों को भले ही आप मारें या फिर कुछ भी करें, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे.

बीता कल भविष्य से नहीं लड़ सकता

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश का बीता कल हैं और बीता कल भविष्य से नहीं लड़ सकता. इस दौरान जेएनयू की छात्र नेता नेहा ने भी मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार किया है. ये लोग आंदोलन कर रहे थे और उन्हें पकड़ा गया है. इनके बारे में जानकारी भी नहीं मिल रही है कि वे कहां हैं. राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को सरकार से बाहर करना होगा. उनका सिर्फ इस्तीफा देना काफी नहीं है उनको मोदी कैबिनेट से बाहर किया जाए.

धर्मेंद्र प्रधान को दूसरा मंत्रालय नहीं दिया जाए

नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर तीन मांगें उठाई है.राहुल की पहली मांग कैबिनेट से धर्मेंद्र प्रधान को हटाना, दूसरी मांग-जिन लोगों ने छात्रों को पीटा उनको सजा दी जाए और तीसरी मांग- जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है उनसे प्रधानमंत्री माफी मांगें. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उन पर पैलेट गन से हमला किया गया. छात्रों की मांगों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाकर दूसरा मंत्रालय नहीं दिया जाए. उनको सरकार से ही हटाया जाना चाहिए.

छात्रों की तीन मांगें किसी सूरत में नहीं बदलेंगी

राहुल ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं, जो किसी भी सूरत में नहीं बदलेंगी. ये मांगें उन्होंने नहीं बनाईं बल्कि देशभर के छात्रों की हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन से हमले किए गए. एक छात्र की आंख में छर्रा लगने से रोशनी जाने का खतरा पैदा हो गया है. पीएम मोदी को छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए.उन्होंने कहा कि ऐसी खबर सामने आई है कि प्रधान को हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय भेजने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.
 

ये भी पढे़ं-जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच फूड डिलीवरी पर बैन की अफवाह, दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Modi, NEET Paper Leak, Dharmendra Pradhan, Dharmendra Pradhan Resign Row
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com