विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2018

दिल्ली : संपत्ति विवाद को लेकर शख्स ने अपनी मां और भाई पर धारदार हथियार से किया हमला

रोहिणी में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी मां और भाई पर कथित तौर पर हमला कर दिया.

दिल्ली : संपत्ति विवाद को लेकर शख्स ने अपनी मां और भाई पर धारदार हथियार से किया हमला
प्रतीकात्मक फोटो
  • संपत्ति विवाद को लेकर जानलेवा हमला
  • शख्स ने अपनी मां और भाई पर किया हमला
  • दिल्ली के रोहिणी की घटना
नई दिल्ली: रोहिणी में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी मां और भाई पर कथित तौर पर हमला कर दिया. पुलिस ने यहां इसकी जानकारी दी. रोहिणी के घोगा गांव के निवासी दीपेश ने आरोप लगाया कि उसके भाई जयदेव ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे उनका बाएं हाथ घायल हो गया. 

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र : आश्रमशाला के रसोइये पर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उनकी मां कमलेश ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो जयदेव ने उन पर भी हमला कर दिया जिसमें उन्हें भी चोट आयी. उन्होंने बताया कि दोनों का एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

VIDEO: दिल्ली : लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Property Dispute, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com