विज्ञापन

दिल्ली में शराब की दुकानों का समय बदला,  2 घंटे पहले बंद होंगी, CJP प्रोटेस्ट के बीच फैसला

Liquor Shop In Delhi: दिल्ली में शराब की दुकानों को समय से दो घंटे पहले बंद करने का आदेश जारी किया गया है. सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया गया है.

दिल्ली में शराब की दुकानों का समय बदला,  2 घंटे पहले बंद होंगी, CJP प्रोटेस्ट के बीच फैसला
Liquor Shop In Delhi
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के खुलने का समय इस वीकेंड में दो घंटे कम कर दिया है. अब शराब की दुकानें 8 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है.सूत्रों ने ये जानकारी दी है. दिल्ली में सामान्य तौर पर शराब की दुकानें 10 बजे तक खुलती हैं. गुरुवार और शुक्रवार को भी बिना पूर्व सूचना के शराब की दुकानें जल्दी बंद की दी गई थीं. तमाम ग्राहकों को बिना शराब के ही वापस लौटना पड़ा.दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब इस हफ्ते के आखिरी तक दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेंगी. यह फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है.

दिल्ली में शराब की 725 दुकानें

दिल्ली में वर्तमान में शराब की कुल 725 से अधिक रिटेल दुकानें संचालित हो रही हैं.  दिल्ली आबकारी विभाग के तहत यह सभी दुकानें सरकारी निगमों द्वारा संचालित हैं. सितंबर 2022 में पुरानी आबकारी नीति दोबारा लागू होने के बाद से निजी ठेकों को बंद कर दिया गया था.  दुकानें दिल्ली पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और दिल्ली कंज्यूमर्स कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर चलाता है.  

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में पिछले कुछ दिनों से सेंट्रल दिल्ली में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. 20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान हिंसा हुई थी. इसमें कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. 

सीजेपी प्रतिनिधि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं. उधर, सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कई कदम उठाए हैं. जंतर-मंतर के आसपास बैरीकेडिंग की गई है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक, ITO , मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट शामिल, पढ़ें DMRC एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो के 16 से 18 स्टेशन भी सुरक्षा कारणों से पिछले 4 दिनों से बंद किए जा रहे हैं. इसमें राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस, आईटीओ, पटेल चौक जैसे स्टेशन भी शामिल हैं.इस कारण मेट्रो यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के कुछ स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का भी आदेश दिया गया है, ताकि प्रदर्शनों के कारण किसी भी तरह की असुविधा छात्रों को न हो. 

ये भी पढ़ें - अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, आज टोटल 18 स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liquor Shop In Delhi, Liquor Shops Closed In Delhi, Wine Shop In Cp, Liquor Sale, CJP Protest Advisory List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com