अरविंद केजरीवाल की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:
अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुन लिए गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अगले तीन साल के लिए केजरीवाल को इस पद के लिए फिर निर्विरोध चुन लिया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राघव चड्ढा को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना है। राघव अभी तक केवल दिल्ली के कोषाध्यक्ष थे।
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पार्टी की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली यूनिट पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) में नए सदस्यों को चुन लिया है। पार्टी नेता आशुतोष और पंजाब में पार्टी के संगठन निर्माण में लगे दुर्गेश पाठक को पार्टी की PAC में जगह दी गई है।
PAC में पहली बार किसी महिला सदस्य को शामिल करते हुए पार्टी की प्रवक्ता रही आतिशी मरलेना को जगह दी गई है। पंजाब से पार्टी के सांसद साधू सिंह और दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को भी PAC का सदस्य चुना गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, आशुतोष, राघव चड्ढा, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Ashutosh, Raghav Chadha