विज्ञापन

पिस्टल लोड की और सीने पर रखकर खुद को मार ली गोली... दिल्ली के दल्लूपुरा में सुसाइड से सनसनी, वीडियो भी बनाया

दिल्ली के दल्लूपुरा में एक वीडियो में पवन नाम का युवक लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारता दिखा. अस्पताल में उसकी मौत हुई. न्यू अशोक नगर पुलिस मामला जांच रही है.

पिस्टल लोड की और सीने पर रखकर खुद को मार ली गोली... दिल्ली के दल्लूपुरा में सुसाइड से सनसनी, वीडियो भी बनाया
दल्लूपुरा में एक शख्स ने खुद को गोली मारी
  • दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारने का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
  • वीडियो में दिखा रहा कि पिस्टल में मैगजीन लोड करने के बाद व्यक्ति ने अपनी छाती पर गोली चलाई जिससे मौत हो गई.
  • पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम पवन था और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई.
नई दिल्ली:

दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स खुद को गोली मारते हुए दिखाई देता है. यह वीडियो बेहद संवेदनशील है और लोगों को विचलित कर सकता है.

कैसे हुई पूरी घटना

वीडियो में दो लोग मौजूद हैं. एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और दूसरा वीडियो में दिखाई देता है. वीडियो में दिख रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है. इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है- 'ऊपर दो बटन है…'

यह भी पढ़ें- मयूर विहार से AIIMS तक सड़क होगी सिग्नल फ्री, दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी जाम से बड़ी राहत

कुछ ही सेकंड बाद वह व्यक्ति पिस्टल को अपनी छाती से सटाकर खुद को गोली मार लेता है.

कौन था शख्स?

पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति ने खुद को गोली मारी उसका नाम पवन है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पिस्टल किसकी थी?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था.

यह भी पढ़ें- लखनऊ डबल मर्डर के बाद अब प्रतापगढ़ में मां-बेटे की निर्मम हत्या, दीवारों पर दिखे खून के छींटे

पुलिस की कार्रवाई

न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो कैसे और क्यों बनाया गया, क्या कोई उकसावा था, पिस्टल किस परिस्थिति में पवन को दी गई. इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide News, Suicide News In Hindi, Suicide In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com