विज्ञापन

पत्‍नी अपर्णा ने किया भावुक पोस्‍ट, बेटी ने पापा का दिया पियानो बजाया... बर्थडे पर प्रतीक यादव को यूं किया याद

समाजवादी पार्टी के प्रतीक यादव का निधन 25 दिन पहले हुआ था, आज उनके जन्मदिन पर पत्नी अपर्णा और बेटियों ने भावुक होकर उन्हें याद किया.

पत्‍नी अपर्णा ने किया भावुक पोस्‍ट, बेटी ने पापा का दिया पियानो बजाया... बर्थडे पर प्रतीक यादव को यूं किया याद
प्रतीक के जन्मदिन पर पत्नी अपर्णा भावुक
नई दिल्‍ली:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का आज बर्थडे है. प्रतीक यादव का 25 दिन पहले ही निधन हुआ था. पत्‍नी अपर्णा और बेटी प्रथमा यादव ने खास अंदाज में प्रतीक यादव को याद किया. प्रतीक हर साल अपना जन्‍मदिन पत्‍नी और बेटियों के साथ मनाते थे और कहते थे कि वह हमेशा यंग रहेंगे. लेकिन आज प्रतीक यादव अपने परिवार की सिर्फ यादों में हैं.   

प्रतीक यादव के बर्थडे पर भावुक हुआ परिवार

प्रतीक यादव के जन्‍मदिन के मौके पर पत्नी अपर्णा यादव भावुक हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपनी छोटी बेटी पद्मजा यादव के साथ एक फोटो शेयर किया. अपर्णा यादव ने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- "जैसा आप कहते थे... आप हमेशा यंग रहेंगे." वहीं, बड़ी बेटी प्रथमा यादव ने पियानो पर- 'हैप्पी बर्थडे टू यू' की धुन बजाकर अपने पिता को याद किया.

बेटी प्रथमा ने पियानो पर बजाई 'हैप्‍पी बर्थडे पापा की धुन'

रविवार सुबह ही पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें बड़ी बेटी प्रथमा पियानो पर हैप्पी बर्थडे की धुन बजाकर अपने पिता को याद कर रही हैं. प्रतीक यादव ने प्रथमा को सफेद रंग का यह खूबसूरत पियानो गिफ्ट किया था, जिसे वीडियो में अपर्णा यादव बता भी रही हैं. इसके साथ ही अपर्णा यादव ने फेसबुक पर एक स्टोरी भी शेयर की है. इसमें वह अपनी छोटी बेटी और पति के साथ बैठी हुई हैं. बता दें कि प्रतीक अपनी दोनों बेटियों से बेहद प्‍यार करते थे. वह उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते थे. लेकिन आज प्रतीक अपनी बेटियों के साथ नहीं हैं.

प्रतीक यादव की 13 मई को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. 7 जून को उनका जन्मदिन होता है. हर वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ प्रतीक यादव धूमधाम से जन्मदिन मनाते थे, लेकिन इस बार घर सूनसान है, क्योंकि इस बार परिवार के बाकी सदस्य तो हैं, लेकिन जिनका जन्‍मदिन है वही नहीं है.

ये भी पढ़ें:- आंसुओं को पोंछते दिखीं अपर्णा, प्रतीक की यादों भरा इमोशनल वीडियो शेयर किया, बेटियां भी दिखीं उदास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com