विज्ञापन

पुणे में कॉलेज के पास खूनी संघर्ष, युवक के सिर में घुसा कोयता

पुणे के वाघोली में रायसोनी कॉलेज के पास गाली‑गलौज के विवाद में एक युवक पर कोयते से जानलेवा हमला किया गया. हमला इतना खतरनाक था कि कोयता युवक के सिर में फंस गया.

पुणे में कॉलेज के पास खूनी संघर्ष, युवक के सिर में घुसा कोयता

महाराष्ट्र के पुणे के वाघोली इलाके में रायसोनी कॉलेज के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मामूली गाली‑गलौज के विवाद में एक युवक पर कोयते से जानलेवा हमला किया गया. ये हमला इतना भयावह था कि कोयता युवक के सिर में ही फंस गया. यह वारदात रायसोनी कॉलेज गेट के सामने ‘अखंड अमृततुल्य' होटल के पास हुई. बताया जा रहा है कि महज गाली देने को लेकर हुए विवाद में कॉलेज के एक छात्र पर हमला किया गया.

इस हमले में नागेश सुनील जगताप गंभीर रूप से घायल हो गया. डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के सिर से कोयता निकालकर उसकी जान बचाई. वाघोली पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मंगेश सांगळे (23) और पवन राठोड (18) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Crime, Wagholi College Attack, Koyta Attack Pune, Raisoni College Incident, Student Attacked Near College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com