दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारने का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में दिखा रहा कि पिस्टल में मैगजीन लोड करने के बाद व्यक्ति ने अपनी छाती पर गोली चलाई जिससे मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम पवन था और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई.