विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

गार्ड की सूझबूझ से DND टोल पर बदमाशों की लूटपाट की कोशिश हुई विफल

दिल्ली में मयूर विहार DND टोल के पास  सोमवार रात को कुछ बदमाशों ने लूट की कोशिश में गोलियां चलाई. इस दौरान टोल में मौजूद गार्ड विशंभर की सूझबूझ से बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम हुए.

गार्ड की सूझबूझ से DND टोल पर बदमाशों की लूटपाट की कोशिश हुई विफल
टोल पर लूट की वारदात को नाकाम करने वाले गार्ड विशंभर की फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली में मयूर विहार DND टोल के पास  सोमवार रात को कुछ बदमाशों ने लूट की कोशिश में गोलियां चलाई. इस दौरान टोल में मौजूद गार्ड विशंभर की सूझबूझ से बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम हुए. इस दौरान बदमाशों ने विशम्भर को एक गोली मारी और उसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात तकरीबन 10 बजे विशम्भर और उसके साथ 2 और गार्ड सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन में पैसे लेकर नोएडा की ओर जा रहे थे. वैन में 4-5 करोड़ रुपए थे. तभी एक गाड़ी में 3-4 लोगों ने गाड़ी को लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चला दी, जिनमें से एक गोली विशम्भर को लग गई. बदमाश मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DND Toll Plaza, DND Toll Robbery, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com