विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

रोहिणी कोर्ट में फायरिंग, एक युवक की मौत

रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस ने हमलावर को मौके से पकड़ लिया है. प्रारंभिक तौर पर ये फायरिंग आपसी गैंगवार के चलते बताई जा रही है.

रोहिणी कोर्ट में फायरिंग, एक युवक की मौत
फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: सोमवार की सुबह रोहिणी कोर्ट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब रोहिणी कोर्ट परिसर में कोर्ट नंबर 113 और पुलिस चौकी के पास पेशी पर लाए गए एक आरोपी को वहां एक अन्य युवक ने गोली मार दी. गोली मारने वाले युवक को कोर्ट में ही पकड़ लिया गया. ये पहली बार नहीं इससे पहले भी रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की वारदात हो चुकी हैं. 

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में कैदी को गोली मारी

इस वारदात के बाद कैदी को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद उर्फ बाले के रूप मे हुई है जो कि मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था. आज उसे दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आयी थी, लेकिन वापसी में ले जाते समय कोर्ट परिसर में बनी पुलिस चौकी के पास अब्दुल नाम के शख्स ने गोली मार दी. 

बताया जा रहा है कि अब्दुल नांगलोई इलाके का रहने वाला है और वो पहले से ही घात लगाए बैठा था. अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह आपसी गैंगवार का ही नतीजा है.  पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश में जुट गई है. जिस तरह से कोर्ट परिसर के अंदर हथियार पहुंचा और किसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई इससे साफ तौर पर कोर्ट की सुरक्षा में एक बड़ी चूक ही सामने आई है.

VIDEO:दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी में एक की मौत


आपको बता दें कि इसी साल 29 अप्रैल को रोहिणी कोर्ट में शूटआउट में एक शख्स की मौत हो गई थी और इस वारदात में भी पुलिस ने हमलावर को मौके पकड़ लिया गया था. ये मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ था. ये फा‍यरिंग रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर तब हुई थी जब आरोपी राजेश नाम के शख्स पेशी के लिए लाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार हमलावर मोहित ने राजेश को नजदीक से एक गोली मारी थी और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In Delhi, Firing, Rohini District Court, Rohini Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com