दिल्ली के शाहदरा थाने के ठीक बगल में बने एक घर में 3 जुलाई की शाम 6 बजे 15 लोगों की एक टीम घुसी, उन्होंने खुद को पंजाब एंटी करप्शन का अफसर बताते हुए सभी घरवालों के फोन छीन लिए और रेड शुरू कर दी. ये घर एक मनी एक्सचेंजर का है जो चांदनी चौक में काम करते हैं. जब घर वालों ने उनसे सर्च वारंट मांगा तो वो हथियार दिखाकर धमकाने लगे. उन्होंने घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर बेड और अलमारियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी. यहां तक कि उन्होंने घर में एक महिला के साथ छेड़खानी भी की. इस दौरान घर में जो भी सामान मिला, उसे बोरियों में भरना शुरू कर दिया. वो परिवार के लोगों के मोबाइल फोन, गहने और कैश लेकर भागने लगे. इसे लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया.
आवाज़ सुनकर एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया. परिवार के लोगों ने 4 लोगों को पकड़ लिया लेकिन बाकी लोग भाग गए. पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया. इनकी पहचान गुरजंत सिंह, नवजोत सिंह, सतपाल सिंह और एक महिला गुरप्रीत के तौर पर हुई है. इनके पास से एन्टी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के पहचान पत्र और पंजाब नंबर की एक बोलेरो कार बरामद हुई है. सभी आरोपी पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है. पुलिस के मुताबिक सभी पर पंजाब में पहले से ड्रग्स की तस्करी और धोखाधड़ी के केस दर्ज है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
* प्रधानमंत्री के 'न्यू इंडिया' में भक्तों से अब न्यायाधीश भी खतरे में : जयराम रमेश
* 'फ्लोर टेस्ट' में पास हुए एकनाथ शिंदे, समर्थन में पड़े 164 वोट
* Coronavirus: देश में कोरोना के 16,135 नए केस आए, 24 मरीजों की मौत
"लश्कर" के आतंकी का बीजेपी से निकला कनेक्शन, अब सफाई देने में लगी पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं