विज्ञापन
4 years ago
Maharashtra Assembly Session Live Updates::

महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) के विशेष सत्र के दूसरे दिन सोमवार को नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath shinde) ने फ्लोर टेस्ट का सामना किया औरव  विश्वासमत पाने में सफल रहे. उनके पक्ष में 164 वोट पड़े, जबकि विपक्ष की तरफ से 99.  वहीं महा विकास अघाड़ी सरकार में डिप्टी सीएम रहे एनसीपी नेता अजित पवार को नेता विपक्ष चुना गया है. रविवार को हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में टीम के उम्मीदवार की जीत के बाद फ्लोर टेस्ट का रास्ता कुछ हद तक शिंदे के लिए आसान हो गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि कल हुए चुनाव में ये स्पष्ट हो गया है कि कितने विधायक नई सरकार का समर्थन कर सकते हैं. विश्वासमत हासिल करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने अपना संबोधन दिया. उन्होंने कहा, मैंने शिवसेना के अपना जीवन कुर्बान कर दिया. परिवार पर ध्यान नहीं दे पाया. लेकिन पार्टी और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है. 

इधर, फ्लोर टेस्ट के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सदन में मौजूद सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, " मैंने एक बार कहा था कि मैं वापस आऊंगा. लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया. मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं. मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया. मैं उन्हें माफ कर दूंगा, राजनीति में हर बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता."

उपमुख्यमंत्री ने कहा, " मैं घर पर भी बैठ जाता अगर पार्टी मुझसे कहती. ये वही पार्टी जिसने मुझे सीएम बनाया. इस सरकार में कभी सत्ता के लिए संघर्ष नहीं होगा, हम सहयोग करते रहेंगे. लोग ताना मारते हैं कि यह ईडी की सरकार है. हां, ये ईडी सरकार है, एकनाथ-देवेंद्र की सरकार." 

Here Are The Live Updates Over Maharashtra's Political Development :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Uddhav Thackeray, Shivsena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com