विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

दिल्‍ली : मोमोज मांगने पर बच्चे को नहर में फेंका, हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

गोताखोरों की मदद से 27 मई की दोपहर बच्चे के शव को आगरा कैनाल से बरामद कर लिया गया. पुलिस ने संजय को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्‍ली : मोमोज मांगने पर बच्चे को नहर में फेंका, हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
आरोपी संजय पुलिस की गिरफ्त में है
नई दिल्‍ली: दिल्ली के जैतपुर इलाके में शराब के नशे में चूर एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए नहर में फेंक दिया क्योंकि बेटा मोमोज के लिए जिद कर रहा था. पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक 26 मई की सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को जानकारी मिली कि एक आदमी ने एक छोटे बच्चे को नहर में फेंक दिया है.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि 31 साल का संजय अल्वी जो कि मदनपुर खादर का रहने वाला है, वो शराब के नशे में अपने 6 साल के बच्चे अयान के साथ खादर पुलिया पर आया और जब बच्चा वहां मोमोज खाने की जिद करने लगा तो गुस्से में उसने अपने बच्चे को आगरा कैनाल में फेंक दिया. इसके बाद राहगीरों ने संजय को वहीं पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की.

गोताखोरों की मदद से 27 मई की दोपहर बच्चे के शव को आगरा कैनाल से बरामद कर लिया गया. पुलिस ने संजय को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक संजय ई रिक्शा चलाता है. संजय की शादी 2004 में हुई थी लेकिन 8 साल बाद 2012 में उसकी पत्नी उसकी बुरी लत के चलते उसे छोड़ कर चली गई थी. संजय के कुल 3 बच्चे थे.

VIDEO: जेबकतरों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Throws Son In Canal, Delhi Man Kills Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com