विज्ञापन

उबर ड्राइवर बिना वजह ब्रेक लगाकर गलत तरीके से छू रहा था, दिल्ली में दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटना

Delhi News: मामला 12 मार्च की दोपहर करीब 1:28 बजे का है. एक महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुर स्थित एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी. पीड़िता के मुताबिक, बाइक पर बैठने के कुछ ही देर बाद चालक ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं.

उबर ड्राइवर बिना वजह ब्रेक लगाकर गलत तरीके से छू रहा था, दिल्ली में दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटना
उबर ड्राइवर की महिला से छेड़छाड़. (AI फोटो)
  • दिल्ली में एक महिला ने उबर बाइक ड्राइवर के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है
  • महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुर स्थित एमपी ब्लॉक मार्केट तक की राइड के दौरान ड्राइवर पर आरोप लगाए हैं
  • ड्राइवर ने महिला को गलत तरीके से छूने के साथ बाइक तेज चलाकर डराने की कोशिश की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आजकल कहीं भी आने जाने के लिए लोग फोन पर एक क्लिक से ओला और उबर कैब बुक कर लेते हैं. महिलाओं के लिए भी इस सुविधा से काफी राहत हो गई है. वह आधी रात भी इस सुविधा का लाभ से सकती हैं. उनको किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है. लेकिन स्थिति तब भयावह हो जती है जब इन नामी कंपनियों से राइड बुकिंग करने के बाद भी महिलाओं को दिनदहाड़े छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है. 

ये भी पढ़ें- रसोई गैस सिलेंडर की बड़ी चिंता दूर! बुकिंग से लेकर सप्लाई तक 3 दिन में सरकार का 10 बड़े कदमों का ऐलान

उबर ड्राइवर ने महिला से की छेड़छाड़

मामला गुरुवार का है. महिला ने कहीं जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी. वह बाइक से सफर कर रही थी उसी दौरान राइडर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी भी दी. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामला 12 मार्च की दोपहर करीब 1:28 बजे का है. एक महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुर स्थित एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी. बाइक चालक का नाम सचिन था.

उबर ड्राइवर ने की गलत हरकतें

पीड़िता के मुताबिक, बाइक पर बैठने के कुछ ही देर बाद चालक ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं. महिला का आरोप है कि चालक बार-बार उसे गलत तरीके से छू रहा था. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने बाइक तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी औरबीच-बीच में तेज ब्रेक लगाने लगा, जिससे वह घबरा गई.

शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

महिला ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की. साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता का कहना है कि चालक उसे बताए गए रास्ते से हटाकर दूसरी दिशा में ले जाने लगा, जिससे वह और ज्यादा डर गई. डर की वजह से उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और चलती बाइक से कूदने की बात कही. इसके बाद आरोपी उसे पीतमपुरा इलाके में एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के बाहर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com