विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2018

दिल्‍ली : बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 लोगों को मारी गोली, लूटे 40 लाख रुपये

लुटेरे 40 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए, जबकि अपनी गाड़ी वहीं छोड़ गए. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्‍ली : बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 लोगों को मारी गोली, लूटे 40 लाख रुपये
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: दिल्ली के केशवपुरम इलाके में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक कार में सवार 4 बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस के मुताबिक केशवपुरम इलाके में वज़ीरपुर फ्लाईओवर पर संयोग इंटर प्राइज़ेज़ लिमिटेड नाम की कंपनी के कर्मचारी एक स्विफ्ट कार में सवार होकर वज़ीरपुर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैश जमा करने जा रहे थे, तभी फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार आई-20 कार आयी और स्विफ्ट कार को टक्कर मारी.

जैसे ही स्विफ्ट कार में सवार दोनों कर्मचारी बाहर निकले, आई-20 कार में सवार 4 बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें तेजपाल और राजकुमार नाम के दोनों कर्मचारी घायल हो गए. उसके बाद लुटेरे 40 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए, जबकि अपनी गाड़ी वहीं छोड़ गए. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, 40 Lakh Looted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com