विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2021

दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी

दिल्ली के तिलक नगर इलाके के महावीर नगर के एक घर से दो शव बरामद हुए हैं,मृतकों में एक महिला और एक पुरुष है.

दिल्ली :  तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
तिलक नगर के एक घर से मिले दो लोगों के शव
फाइल फोटो
  • तिलक नगर के घर से मिले हैं दो शव
  • दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं, जांच जारी है
  • पुलिस के मुताबिक- घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को पता चला

दिल्ली (Delhi) के तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके के महावीर नगर के एक घर से दो शव बरामद हुए हैं,मृतकों में एक महिला और एक पुरुष है. पुलिस को कॉल आया कि एक घर के अंदर से बदबू आ रही है. पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दो शव पड़े हुए थे. पुलिस के मुताबिक- शव देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि इस घर में एक लड़की रहती थी और तफ्तीश में पता चला कि 2 दिन पहले एक लड़का भी इस घर में आया था. दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं.

हत्या का आरोपी सात साल से भेष बदलकर रह रहा था, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक लड़की गुरुग्राम में कंसलटेंसी जॉब कर रही थी. मृतक लड़का जिम ट्रेनर था और मॉडलिंग भी करता था. पुलिस को कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है. परिवार से पूछताछ में पता चला है कि लड़का और लड़की दोस्त थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ,पुलिस जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Suicide Case, Tilak Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com