प्रतीकात्मक तस्वीर
- पहाड़गंज के होटल में एक नाबालिग़ से गैंगरेप का मामला सामने आया
- आरोप है कि बंदूक की नोक पर उसके साथ सात लोगों ने बलात्कार किया
- होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है
नई दिल्ली:
दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में एक नाबालिग़ से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि 3 नवंबर को पहले उसका दोस्त उसे घर से बुलाकर बाहर ले गया, फिर उसे कार में अगवा कर होटल ले जाया गया. कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बंदूक की नोक पर उसके साथ सात लोगों ने बलात्कार किया गया.
पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है. बाक़ी के आरोपियों की तलाश जारी है. पीड़ित के मुताबिक़ इन लोगों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था और किसी से बलात्कार का ज़िक्र करने पर इन तस्वीरों को सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी देते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली, पहाड़गंज, गैंगरेप, रेप, Rape, Gangrape, Delhi, Paharganj