दिल्ली के महरौली में एक सनसनीखेज किडनैपिंग, रेप और हत्या का मामला सामने आया है. महरौली में सोमवार की सुबह एक 10 साल की मासूम बच्ची को टैक्सी ड्राइवर ने पहले किडनैप किया, फिर उसके साथ रेप. दुष्कर्म करने के बाद टैक्सी ड्राइवर ने बच्ची की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद टैक्सी ड्राइवर ने बच्ची की लाश को महरौली के जंगल में ही फेंक दिया. ये बच्ची सड़क पर गुब्बारे बेचती थी.
4 घंटे में पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को पकड़ा
बच्ची के गायब होने के बाद परिवारवालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 10 साल की बच्ची के गायब होने का मामला था, इसलिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. महरौली थाने की पुलिस ने CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से महज 4 घंटे के अंदर आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. टैक्सी ड्राइवर के जुर्म कबूल करने के बाद बच्ची की लाश को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर
पीड़ित परिवार सड़क पर सोता था और बच्ची सड़क पर गुब्बारे बेचती थी. बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. इनके चार बच्चे है, जिनमें ये 10 साल की बच्ची भी थी. पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. परिवार पहले किराए पर एक घर में रहता था, आर्थिक तंगी के कारण घर छूट गया तो से फुटपाथ पर रहने को मजबूर हो गए.
दुष्कर्म का आरोपी भी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जिस पर पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन पीड़ित परिवार और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते नहीं हैं.
ये भी पढ़ें :- ₹300 के लिए हैवान बना युवक! बड़े भाई का उस्तरे से काट दिया पेट, बाहर निकल आईं आंतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं