विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

दिल्ली : बर्थ-डे पार्टी में हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

मृतक रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया की 30-40 लोग आए. लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे. मेरे बेट को बहुत मारा... जब मारा था तब भी वह जय श्री राम बोल रहा था. 

दिल्ली : बर्थ-डे पार्टी में हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चार आरोपियों ज़ाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 24 साल के रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की इलाके के बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई है. पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रिंकू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था. तभी वहां झगड़ा हो गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि, परिवार का कहना है की रिंकू की हत्या इसलिए कि गई की वो इलाके में जय श्री राम के नारे लगाता था. 5 अगस्त 2020 को रिंकू ने 'राम मन्दिर' बनने की खुशी में इलाके में श्री राम रैली निकाली थी. तब भी आरोपी पक्ष के लोगों ने एतराज जताया था. 

परिवार का आरोप है कि तब से ही आरोपियों ने रिंकू शर्मा को टारगेट पर ले लिया था. मृतक रिंकू शर्मा के भाई मनु शर्मा ने बताया की वो बजरंग दल से जुड़ा हुआ था और मंगोलपुरी का हनुमान चालीसा प्रमुख था. 5 अगस्त को राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में हमने इलाके में श्री राम रैली निकाली थी. तब भी हमारे साथ अनबन हुई थी. इन्होंने हमें धमकी दी थी. फिर मौका मिलते ही बुधवार को भाई को मार दिया. 

मृतक रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया की 30-40 लोग आए. लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे. मेरे बेट को बहुत मारा... जब मारा था तब भी वह जय श्री राम बोल रहा था. 

वहीं, रिंकू शर्मा के पिता अजय शर्मा ने बताया कि मेरा बेटा जन्मदिन की पार्टी से वापस आया. तभी पीछे से हमलावर आए और हमला कर दिया. मेरा बेटा बजरंग दल से जुड़ा हुआ है इसलिए बार-बार हमको धमकी देते थे. बोलते थे छोडूंगा नहीं. मेरे बेटे को चाक़ू मार दिया. मेरे छोटे बेटे को भी मारा है और मुझे बोलकर गए कि हमने तेरे बेटे को मार दिया. 

पुलिस का कहना है कि मृतक रिंकू शर्मा अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था. वहां झगड़ा हो गया.. जब घर आया तो हमलावरों ने उस पर हमला करते हुए चाकू मार दिया. हमने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हम कई एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

पुलिस का कहना है कि बाबू नाम के एक युवक की मंगोलपुरी इलाके में जन्मदिन पार्टी थी.. जिसमे रिंकू शर्मा के साथ आरोपी पक्ष के लोग भी आए थे. सब एक-दूसरे को जानते हैं. तभी वहां आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई है और फिर झगड़े की नौबत आ गई. बाद में रिंकू अपने घर आ जाता है. तभी पीछे से आरोपी पक्ष भी आता हैं और रिंकू पर हमला कर देता है. जांच में अब तक ये बात सामने आई है. 

पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. धर्मिक जैसा मामला हमारी जांच में नहीं आया है. इन लोगों ने आपस में मिलकर रोहिणी में एक रेस्टोरेंट भी खोला था, जिसको लेकर इनको नुकसान हुआ था. उसको लेकर भी मनमुटाव था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Sharma, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com