विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2017

दिल्ली : रोहिणी जिला अदालत के बाहर विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या

दिल्ली : रोहिणी जिला अदालत के बाहर विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या
  • आरोपी को मौके से दबोच लिया गया.
  • राजेश को हत्या के मामले में किया गया था गिरफ्तार.
  • आरोपी मोहित हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है.
नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक शूटआउट हुआ जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. हमलावर मौके से पकड़ा गया. मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर पेशी पर आए राजेश नाम के शख्स को बाइक पर आए एक लड़के ने नज़दीक से एक गोली मारी. राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हमलावर मोहित को मौके से ही पकड़ लिया गया.

घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है. पुलिस के मुताबिक मारा गया राजेश नीरज बबानियां गैंग का एक नामी अपराधी था जिस पर 16 केस दर्ज हैं. उसे हत्या के एक सिलसिले में बीते साल दिसम्बर के महीने में आगरा से गिरफ्तार किया गया था और तब से वो हरियाणा पुलिस की कस्टडी में था. उसे पेशी के लिए झज्जर पुलिस लेकर आई थी.

शक है कि किसी दूसरे गैंग ने राजेश की हत्या करवाई है. पुलिस के मुताबिक मोहित के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. अब मोहित के साथ बाइक पर आए उसके दूसरे साथी सतीश की तलाश जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Rohini District Court, Prisoner, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com