विज्ञापन

दिल्ली-हरियाणा में कांड कर यहां छिपे थे हिमांशु भाऊ गैंग के ये इनामी शूटर्स, स्पेशल सेल ने धर दबोचा

पुलिस अमेरिका में छिपे बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे में दिल्ली में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले में भी इन शूटर्स की तलाश कर रही थी. पकड़े गए शूटर्स के नाम लक्ष्य और नीरज हैं.

दिल्ली-हरियाणा में कांड कर यहां छिपे थे हिमांशु भाऊ गैंग के ये इनामी शूटर्स, स्पेशल सेल ने धर दबोचा
हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से हिमांशु भाऊ गैंग के दो वांटेड शूटर्स लक्ष्य और नीरज को गिरफ्तार किया है
  • शूटर्स पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था और ये हरियाणा में एक बड़े हत्याकांड में भी शामिल थे
  • पहले भी दिल्ली पुलिस ने गैंग के अन्य दो शार्प शूटर्स विक्की और चंदर भान को हरियाणा में हुईगिरफ्तार किया था
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस अपराध के सिंडिकेट को तोड़ने की हर संभव कोशिश में जुटी है. विदेशों में बैठकर देश में वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग अब संभल जाएं, दिल्ली पुलिस की नजरों से बच नहीं पाओगे. USA में मौजूद NIA के वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से धर दबोचा है. दोनों कई आपराधिक घटनाओं में शामिल थे.

महाराष्ट्र से हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने महाराष्ट्र से दोनों शूटर्स को गिरफ्तार किया है. ये दोनों ही शूटर्स दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों में शामिल थे. पुलिस अमेरिका में छिपे बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे में दिल्ली में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले में भी इन शूटर्स की तलाश कर रही थी. पकड़े गए शूटर्स के नाम लक्ष्य और नीरज हैं. दोनों पर ही 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था. दोनों हरियाणा में भी एक बड़े हत्याकांड में शामिल थे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- समझ गया तो ठीक, नहीं तो... इस गैंगस्टर ने ली गुरुग्राम लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग की जिम्मेदारी

पहले भी पकड़े जा चुके हैं हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर्स

ये पहली बार नहीं है जब पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर्स को धर दबोचा है. इससे पहले भी दो शार्प शूटर्स पकड़े गए थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22-23 जनवरी की रात को हरियाणा के हिरनकुंडना से दिचाऊं कलां रोड पर हुई मुठभेड़  में बदमाश विक्की उर्फ मोगली और उसके साथी चंदर भान को धर दबोचा था. दोनों ही  मर्डर, मर्डर की कोशिश और उगाही जैसे कई संगीन आरोपों में वॉन्टेड थे. हरियाणा पुलिस ने दोनों पर ही इनाम भी घोषित किया हुआ था. 
 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Himanshu Bhau Gang, Himanshu Bhau Gang Shooters Arrest, Mharashtra News, Gangster Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com