विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुलझाई BSP नेता और उसके भतीजे की हत्या की गुत्थी, दो गिरफ्तार 

पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश का है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुलझाई BSP नेता और उसके भतीजे की हत्या की गुत्थी, दो गिरफ्तार 
हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने BSP नेता हाजी अहसान और उनके भतीजे शादाब की हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. BSP नेता और उनके भतीजे की हत्या उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुई थी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहनवाज अंसारी और जब्बार के रूप में की है. पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश का है. आरोपियों ने भी पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया है कि दोनों की हत्या राजनीतिक रंजिश की वजह से की. 

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब, केंद्र चाहे तो वहां राष्ट्रपति शासन लगा सकता है : कांग्रेस

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दोनों आरोपी बिजनौर में इस हत्या को अंजाम देने के बाद से दिल्ली में छिपे हुए थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें सूचना मिली की दोनों आरोपी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रह रहे हैं, इसके बाद ही हमारी टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए योजना पर काम करना शुरू किया. हमारी टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि इस हत्याकांड के पीछे दो अन्य आरोपी भी शामिल थे. जिनका नाम दानिश उब्बनवाला और दानिश कनकपुर बताया जा रहा है. हमारी टीम उनका भी पता लगाने में जुटी है. हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद भी बताया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Special Cell, Two Criminal Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com