विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2019

दिल्ली के पटेलनगर में दो गुटों के बीच झड़प, चाकू मारकर एक युवक की हत्या

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बुधवार सुबह दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक की हत्या हो गई है जबकि दो घायल हैं

दिल्ली के पटेलनगर में दो गुटों के बीच झड़प, चाकू मारकर एक युवक की हत्या
मृतक युवक की तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बुधवार सुबह दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक की हत्या हो गई है जबकि दो घायल हैं, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक इस घटना को 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. 

मनीष सिसोदिया का बड़ा ऐलान, दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों को नहीं देनी होगी सीबीएसई एग्जाम फीस

घटना मंगलवार की है, रात 8 बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक ग्रुप के लड़कों ने 3 युवकों पर धावा बोल दिया. हमले के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए. इस घटना के बारे में पुलिस को तब जानकारी लगी जब एक राहगीर ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.  

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर हाई अलर्ट, सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने लिया मेट्रो स्टेशन का जायजा

दिल्ली में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में दिल्ली में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी के साथ अवैध संबंध है. 

Video: दिल्ली में मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Patel Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com