विज्ञापन

नांगलोई में बस में महिला से गैंगरेप की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

नांगलोई में बस में महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है. महिला ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद दो लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.

नांगलोई में बस में महिला से गैंगरेप की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

नांगलोई में एक प्राइवेट बस में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. एक महिला ने बताया कि 2 लोगों ने बस में उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि ये घटना दो दिन पुरानी है. महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि दो लोगों ने उनके साथ गैंगरेप किया है. पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com