विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगर सामान लेकर निकले तो जरूर ध्यान दें...

दिल्ली मेट्रो में अब यात्री और भारी सामान ले जा सकेंगे क्योंकि अब अधिकतम वजन ले जाने की सीमा 15 किलोग्राम से बढ़ाकर 25 किलोग्राम कर दी गई है.

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगर सामान लेकर निकले तो जरूर ध्यान दें...
दिल्ली मेट्रो की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • दिल्ली मेट्रो से करते हैं सफर तो आपके लिए है यह खबर
  • दिल्ली मेट्रो में यात्री और भारी बैग ले जा सकेंगे
  • वजन ले जाने की सीमा 15 किलो से बढ़ाकर 25 किलो
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो में अब यात्री और भारी सामान ले जा सकेंगे क्योंकि अब अधिकतम वजन ले जाने की सीमा 15 किलोग्राम से बढ़ाकर 25 किलोग्राम कर दी गई है. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को अधिसूचित नियम के मुताबिक मेट्रो ट्रेन में यात्रियों को 25 किलोग्राम वजन तक का केवल एक बैग ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन यह गठरी नहीं होनी चाहिए. सरकार ने इसके लिए मेट्रो रेलवे (भाड़ा और टिकट) नियमावली-2014 में बदलाव किया है.

गूगल मैप ने चार महीनों बाद लापता बेटी को उसके पिता से मिलाया

अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘मेट्रो रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान एक से अधिक बैग नहीं ले जा सकता. इस बैग का आकार 80 सेंटीमीटर गुना 50 सेंटीमीटर गुना 30 सेंटीमीटर के आकार और 25 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए.''

टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

हवाई अड्डों को जोड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में मंत्रालय ने अधिकतम 32 किलोग्राम वजन ले जाने की अनुमति दी है. एयरपोर्ट मेट्रो ट्रेन में भी गठरी के रूप में सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी. अधिसूचना में कहा गया, ‘‘मेट्रो रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति हवाई अड्डों को जोड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान एक से अधिक बैग नहीं ले जा सकता. इस बैग का आकार 90 सेंटीमीटर गुना 75 सेंटीमीटर गुना 45 सेंटीमीटर के आकार और 32 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए.''

Video: मेट्रो के फ्री सफर पर दिल्ली सरकार ने नहीं लिया अब तक अधिकारिक फैसला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Passengers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com