विज्ञापन

शिव-शक्ति से ऊपर कोई नहीं... दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल के बरी होने पर क्या बोलीं पत्नी सुनीता

शराब घोटाले में पूर्व दिल्ली सीएम केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया समेत तीन आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. केजरीवाल पर आए इस फैसले के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी जताई.

शिव-शक्ति से ऊपर कोई नहीं... दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल के बरी होने पर क्या बोलीं पत्नी सुनीता

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व दिल्ली सीएम केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और विजय नायर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. केजरीवाल पर आए इस फैसले के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, "इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता. सच की हमेशा जीत होती है." फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आरोपों का कोई आधार नहीं था. उन्हें बिना किसी ठोस सामग्री के केस में शामिल किया गया था.

कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई को झटका

इस मामले पर स्पेशल जज जितेन्द्र सिंह ने आदेश पारित किया. कोर्ट ने कहा कि कोई ओवरऑल साज़िश या क्रिमिनल इंटेंट नहीं मिला है. अदालत ने सीबीआई को बिना किसी सबूत के उन्हें फंसाने के लिए फटकार लगाई और कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई कमियां हैं जिनका समर्थन किसी गवाह या बयान से नहीं होता है.  कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई प्राइमा फेसी केस नहीं बनता. जज ने यह भी टिप्पणी की कि अरविंद केजरीवाल को बिना किसी ठोस सामग्री के आरोपित किया गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Liquor Scam Acquittal, Kejriwal Sisodia Acquitted, Rouse Avenue Court Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com