विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2022

दिल्‍ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार तैयार करेगी एक्‍शन प्‍लान : गोपाल राय

गोपाल राय ने बताया कि पराली के समाधान के लिये बायो डिकंपोजर घोल का छिड़काव शुरू किया था. इस बार 5000 से ज़्यादा एकड़ ज़मीन में इसके छिड़काव की तैयारी की जा रही है.

दिल्‍ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार तैयार करेगी एक्‍शन प्‍लान : गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा, इस माह के आख़िरी हफ़्ते में विंटर एक्शन प्लान जारी किया जाएगा.
नई दिल्‍ली:

देश की राजधानी दिल्‍ली में ठंड की दस्‍तक के साथ प्रदूषण का स्‍तर बढ़ने लगा है. दिल्‍ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली में हर साल प्रदूषण काफ़ी बढ़ जाता है जिसको नियंत्रित रखने के लिये दिल्ली सरकार द्वारा सभी विभागों के साथ मिलकर एक्शन प्लान  तैयार किया जा रहा है. इस माह के आख़िरी हफ़्ते में विंटर एक्शन प्लान जारी किया जाएगा." उन्‍होंने बताया कि पराली के समाधान के लिये बायो डिकंपोजर घोल का छिड़काव शुरू किया था. पहली बार 3000 से ज़्यादा एकड़ ज़मीन में छिड़काव किया गया. इसके बाद पिछले साल 4000 से ज़्यादा एकड़ ज़मीन में छिड़काव किया गया. इस बार 5000 से ज़्यादा एकड़ ज़मीन में इसके छिड़काव की तैयारी की जा रही है. इस बार पूसा एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के लैब में ही हम इसको तैयार कर रहे है. पूसा के साथ मिलकर यहां तैयार किये गये घोल को दिल्ली सरकार ख़रीदकर हम लोगों तक पहुंचाएंगे. एक पाउडर भी तैयार किया गया है. इस साल 1000 एकड़ ज़मीन में इसका छिड़काव किया जाएगा. 

गोपाल राय ने बताया, " पंजाब के कृषि मंत्री के साथ हमने मीटिंग की है. पंजाब में भी पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर वहां भी बायो डिक्मपोजर घोल का छिड़काव किया जाएगा. पंजाब में भी इसका छिड़काव जल्द शुरू होगा. 1 अक्टूबर से दिल्‍ली में इसका छिडकाव शुरू हो जाएगा. दिल्ली में प्रदूषण स्तर में हो रही बढ़ोतरी पर उन्‍होंने कहा, "हम अपनी तरफ़ से प्रदूषण पर रोकथाम के लिए काम करते रहे हैं, लेकिन एनसीआर के हिस्से में जो प्रदूषण है, उस पर काबू करना जरूरी है. जैसे दिल्ली के हिस्से में हम प्रदूषण को काबू में कर रहे हैं, लेकिन आनंद विहार के उसपार यूपी के हिस्से में डीजल की बसें चल रहीं हैं. उसके कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है."

पटाखों पर प्रतिबंध के बीच रामलीला आयोजन में रावण दहन के दौरान होने वाले पटाखों के प्रयोग पर दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने कहा, "पटाखों को लेकर पूरी दिल्ली के लोगों के लिए एक ही गाइडलाइन है. धार्मिक आयोजन आस्था और सादगी के साथ हमारे पूर्वज मनाते रहे हैं. उत्साह के लिए उसमें पटाखे जुड़े हैं, लेकिन हमें दिल्ली के लिए सोचना होगा कि हम अपने हिस्से का प्रदूषण कम करें." 

यह भी पढ़ें -
-- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर पर पार्टी नेता ने परोक्ष रूप से किया कटाक्ष
-- मंगेतर की न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने वाले बेंगलुरु के डॉक्टर को बदले में मिली मौत

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Gopal Rai, Pollution In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com