विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2020

दिल्ली: गीता कॉलोनी में पुलिस की बदमाश से भिड़ंत, क्रॉस फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली के गीता कॉलोनी में मंगलवार की सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच में भिड़ंत हो गई. मौके पर क्रॉस फायरिंग हुई , जिसके बाद पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सीबू नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली: गीता कॉलोनी में पुलिस की बदमाश से भिड़ंत, क्रॉस फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार
दिल्ली के गीता कॉलोनी में बदमाश के साथ हुई पुलिस की क्रॉस फायरिंग. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • गीता कॉलोनी में हुई क्रॉस फायरिंग
  • पुलिस ने सीबू नाम के बदमाश को किया गिरफ्तार
  • सीबू पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
दिल्ली:

दिल्ली के गीता कॉलोनी में मंगलवार की सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच भिड़ंत हो गई. मौके पर क्रॉस फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सीबू नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में पुलिस के दो जवान घायल होने से बचे. सीबू ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की थी. अब वो पुलिस के शिकंजे में है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीबू घायल हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में पुलिस की सीबू के साथ क्रॉस फायरिंग शुरू हुई थी. दरअसल, शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीबू नाम का बदमाश इलाके में आने वाला है जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया. जब सीबू  को पुलिस टीम ने रुकने के लिए कहा गया तो उसने स्पेशल स्टाफ पर 4 राउंड फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की टीम की तरफ से भी 5 राउंड फायर किए गए जिसमें से एक गोली सीबू के पैर में लगी. गोली लगने के बाद पुलिस ने सीबू को गिरफ्तार कर लिया. सीबू के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक सीबू ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें से 2 गोली पुलिस के दो जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है.

Video: विदेश मंत्रालय की रिटायर्ड महिला अधिकारी की हत्या का मामला सुलझा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Cross Firing In Gita Colony, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com