विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2020

दिल्ली के इंद्रलोक में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के इंद्रलोक में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिल रही है. तीन मंजिला इमारत में लगी आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

दिल्ली के इंद्रलोक में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
नई दिल्ली:

दिल्ली के इंद्रलोक में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिल रही है. तीन मंजिला इमारत में लगी आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. यह आग इंद्रलोक के शहजादा पार्क की दुकान में लगी है. जिस इमारत में आग लगी है, उसके दोनों तरफ बिल्डिंगें दिखाई दे रही हैं, वहां से बाहर निकलने का रास्ता भी एक ही नजर आ रहा है. मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के वाहन आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 

गौर हो कि कुछ महीनों पहले दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसके कई मजदूरों की जान चली गई थी. इस हादसे के बाद फैक्ट्रियों के बनाए गए नियमों की नए सिरे से चर्चा हुई थी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Fire Broke Out In Indralolk, Plastic Factory In Indralok
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com