दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पाए. इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया जैसे नाम भी शामिल हैं. इसी लिस्ट में ग्रेटर कैलाश से पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज का भी नाम है. ग्रेटर कैलाश सीट से अपनी हार के बाद सौरभ भारद्वाज सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच पहुंचे. वो गए तो थे अपने समर्थकों की हौसला अफजाई करने लेकिन सभी को सामने देख वो खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए. उन्होंने माइक तो उठाया था अपनी बात रखने के लिए लेकिन बातचीत के बीच में वो पहले भावुक हुए और बाद उनकी आंखों से आंसू बह गए.

पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये चौथा चुनाव है, हम इसको बहुत अच्छे से लड़ रहे थे. मैं देख रहा हूं कि लोग इस चीज के लिए बहुत इमोशनल हैं. इतना कहने के बाद सौरभ भारद्वाज भावुक हो गए. उनकी आवाज भारी हो गई. वो कुछ देर के लिए रुके और उनके आंखों से आंसू बह गए. उनके समर्थक उन्हें चीयर करते दिखे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं तो आपने मिलने आया था लेकिन आपको देखकर इमोशनल हो गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

सौरभ भारद्वाज को भावुक देख एक महिला समर्थक ने कहा कि सौरभ जी हम आपको अपना भाई मानते हैं. हम आपको इस तरह से नहीं देख सकते हैं. महिला समर्थक की बात सुनने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप सब इतने इमोशनल मत हो जाइये. मैं खुद कल से हैरान हूं. मैं इस चीज को बहुत पॉजिटिव स्प्रीट में ले रहा हूं. मैं आप लोगों को ये बताना चाहता हूं कि आप लोगों ने बहुत मेहनत की औऱ मुझे आप लोगों पर गर्व है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं