Delhi Dry Days: शराब पीने में दिल्ली वाले पीछे नहीं हैं. दिल्ली की आबादी डेढ़ करोड़ के आसपास है और हर रोज शराब की 13 लाख बोतलें बिकती हैं. दिल्ली में हर साल क़रीब छह हज़ार करोड़ से ज़्यादा का टैक्स मिलता है. यही नहीं इस साल महज 31 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर मिलाकर क़रीब 400 करोड़ रुपये की शराब लोग पी गए, लेकिन दिल्ली सरकार ने अप्रैल मई और जून को पांच दिन ड्राई डे घोषित कर दिया है.
इन पांच दिनों में दिल्ली में शराब बेचने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पांच ड्राई डे घोषित किए गए हैं. दिल्ली सरकार ने पांच महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है. ये पांच दिन ‘ड्राई डे' के रूप में घोषित किए गए हैं. इनमें 6 अप्रैल रामनवमी, 10 अप्रैल महावीर जयंती, 18 अप्रैल गुड फ्राईडे, 12 मई बुद्ध पूर्णिमा और 7 जून बक़रीद पर शराब बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा.
नकली का भी होता है कारोबार
दिल्ली के लोग शराब के शौकीन माने जाते हैं. इसका अंदाजा यहां शराब की बिक्री से लगाया जा सकता है. यही कारण है कि यहां नकली शराब का भी काफी कारोबार होता है. अभी 11 मार्च को ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने महिला आरोपी और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया. स्पेशल स्टाफ की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके से बड़ी मात्रा में नकली शराब, शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की. गोकुलपुरी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री से बड़ी संख्या में बारकोड, बोतलें, ढक्कन, डिब्बे, कैनिंग मशीन, फ्लेवर के लेबल भी बरामद किए गए. इसके अलावा, पुलिस ने 242 कार्टन देशी शराब (12,045 क्वार्टर बोतल), 1,885 लीटर स्प्रिट/केमिकल और कई टन कच्चा माल भी जब्त किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोकुलपुरी निवासी सुमन और ऑटो चालक पप्पू के रूप में हुई. यह गिरोह दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध शराब की आपूर्ति कर रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं