विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2020

दिल्ली: फाइव स्टार होटल में 27 साल की लड़की का रेप, ढाबे के दो मालिक गिरफ्तार

मुंबई की एक युवती ने दिल्ली के दो ढाबे मालिकों पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है. 27 वर्षीय पीड़िता के अनुसार दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के एक फाइव स्टार होटल में उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया.

दिल्ली: फाइव स्टार होटल में 27 साल की लड़की का रेप, ढाबे के दो मालिक गिरफ्तार
आरोपी मिकी मेहता (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मुंबई की एक युवती ने दिल्ली के दो ढाबे मालिकों पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है. 27 वर्षीय पीड़िता के अनुसार दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के एक फाइव स्टार होटल में उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद रेप के आरोप में एक ढाबे के दो मालिकों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के अनुसार वह 18 और 19 नवंबर को अपने फेसबुक फ्रेंड मिकी मेहता और उसके दोस्त नवीन से मिली थी. तीनों एक साथ कनॉट प्लेस घूमने गए थे. युवती के अनुसार घूमने के बाद जब वह कार से होटल जा रही थी. उस वक्त नवीन ने उसके साथ छेड़खानी की. होटल के बाहर नवीन, मिकी और उस युवती को छोड़कर चला गया. 

"दिसंबर में और बदतर हो सकते हैं हालात" : 4 राज्यों से कोविड रिपोर्ट चाहता है सुप्रीम कोर्ट 

लड़की ने आरोप लगाया कि होटल के कमरे में मिकी ने उसका बलात्कार किया. घटना के बाद आरोपी ने युवती को आनंद विहार इलाके नें छोड़ा और वहां से वह चला गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर 57 वर्षीय मिकी मेहता और 46 साल के नवीन को गिरफ्तार कर लिया है. 

दिल्ली के दो बाजार बंद करने का आदेश वापस, COVID नियमों के उल्लंघन पर किया गया था सील

मिकी लाजपत नगर में रहता है जबकि नवीन साकेत में रहता है. दोनों साथ में मिलकर सोनीपत में एक ढाबा चलाते हैं. जबकि पीड़िता एक फ्रीलांस इवेंट मैनेजर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Rape, Rape In Delhi, Rape In Five Star Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com